ब्लांक मे सुरक्षा के लिए  रेडियम युक्त पीली पट्टी का निर्माण

फरीदाबाद, 24 दिसम्बर सुरक्षा की दृष्टि से ब्लांक डीटू सेक्टर 10 मे सड़कों के दोनों तरफ़ रेडियम युक्त पीली पट्टी का निर्माण आरंभ कराया गया जिसकी शुंभआरम्भ ब्लांक के प्रधान जगजीत सिंह नैन व ब्लांक के संगरक्ष पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बीसला ने किया इन रेडियम युक्त पीली पट्टी को सुरक्षा की दृष्टि से ब्लांक मे लगवाया जा रहा है वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा की इन पट्टी से रात के अंधेरे के समय व कोहरा के समय गाड़ी या पैदल चलने वाले को पता चलता है कि वो सड़क के ऊपर चल रहे या नीचे तो नहीं उतर गए यह पट्टी रात के अन्धेरे में चमकेगी।
इन पट्टी के लगने से ब्लांक के साथ साथ शहर की सुन्दरता और बढ़ेगी। पट्टी तक़रीबन ब्लांक की हर सड़क पर लगवाई जा रही हैं यह पट्टी किसी प्राइवेट कम्पनी से तक़रीबन दस किलोमीटर के एरिया में लग बाई जा रही हैं इस कार्य को ब्लांक के हर वासी ने कार्यकारिणी के कार्य को सहारा है। इस मौक़े पर महासचिव अनूप वशिष्ठ एडवोकेट,उपप्रधान दीपा शर्मा,रशमी महाजन मौजूद थी ।
You might also like