भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी हमारे प्रेरणा स्रोत : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

कहा, राजा नाहर सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा हमेशा के लिए स्मरणीय रहेंगे

फरीदाबाद, 25 दिसम्बर हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी हमारे प्रेरणा स्रोत बनें रहेंगे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि राजा नाहर सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा हमेशा के लिए स्मरणीय रहेंगे।
प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज सोमवार को  सुबह 9:30 बजे देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सेक्टर- 8 कार्यालय पर मनाई। जहां उन्होंने भारत भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी हमारे हमेशा हमेशा के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भारतीय जाट समाज बल्लभगढ़ द्वारा प्रतिमा स्थापना के मौके पर सुबह 10 बजे शहीद राजा नाहर सिंह और उनके सेनापति शहीद गुलाब सिंह सैनी तथा शहीद भूरा बाल्मिक जी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम बल्लबगढ़ स्थित शहीद राजा नाहर सिंह महल में आयोजित किया गया। भारतीय जाट समाज बल्लभगढ़ द्वारा आज महाराजा सूरजमल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बल्लभगढ़ रियासत के राजा शहीद नाहर सिंह जी उनके सेनापति गुलाब सिंह सैनी और भूरा सिंह वाल्मीकि की प्रतिमा स्थल राजा नाहर सिंह महल में यज्ञ हवन का भी आयोजन किया गया।
जहां प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के द्वारा आज शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, पूर्व विधायक शारदा राठौर, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, जाट समाज के प्रधान सुभाष चौधरी,लखन बेनीवाल, टिपर चंद शर्मा, संदीप चौधरी, नरवीर तेवतिया सहित इलाके और शहर के गणमान्य लोग एवं जाट समाज के नेता मौजूद रहे।
परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने यज्ञ भवन में आहुति डालकर आज कार्यक्रम शुरुआत की। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस पर भी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज के दिन का विशेष महत्व है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्हें आज इस बात की खुशी है कि जाट समाज द्वारा शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा स्थापित कर अनावरण का कार्यक्रम रखा है। बल्लभगढ़ की ऐतिहासिक धरती पर यह जाट समाज ने ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे आने वाली पीढ़ियां अपने बुजुर्गों की देश में कुर्बानी को याद रखेगी।

Related Articles

Back to top button