श्रीमद़ भागवत कथा में महारास,उद्वव चरित्र और रूकमणी विवाह की सुन्दर प्रस्तुति

फरीदाबाद, 31 दिसम्बर श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित श्रीमद़ भागवत कथा प्रसंग के छठवें दिन कथा व्यास परम श्रद्वेय श्री मुरारी लाल बृजवासी जी महाराज ने रास कथा का प्रसंग वर्णित करते हुए कहा कि आत्मा और परमात्मा का मिलन ही रास है जिसमें जीव रूपी गोपियां का ईश्वर रूपी कृष्ण से मिलन हुआ। उन्होनें कहा कि परमात्मा से मिलन आसान नहीं है जो गोपियां रास में आई थी उनके पूर्व भजन का प्रताप था जो श्री कृष्ण ईश्वर से मिलन की बेला रास के द्वारा प्रकट हुई।
श्री मुरारी लाल बृजवासी जी महाराज ने कथा प्रसंग के आगे रूक्मणी कृष्ण विवाह विधिवत झाकियों के साथ सभी भक्तजनों ने आनन्दित होते हुए मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथिगण विधायक नरेंद्र गुप्ता,निर्वतमान पार्षद सुभाष  आहूजा, पवन  डाबर प्रधान  सखी सरोवर बिरादरी, अशोक धींगरा,अरुण गोयल गोपाल गार्डन,बोधराज मक्कार,शोभित अरोड़ा,कुलदीप चोपड़ा,गौरव सिंगला,मुकेश अग्रवाल,मनोज मंगल,अरुण गोयल,साहिल कपूर,राहुल रात्र,संजय टुटेजा,बलदेव राज को आयोजकों ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बृज के कलाकारों ने मयूर नृत्य व रासलीला पेश कर कथा स्थल पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कथा स्थल पर लोगों ने भगवान श्री कृष्ण और गोपियों की झांकी  पर पुष्प वर्षा कर पूरे वातावरण को फूलों की सुंगध से महका दिया।
इस मौके पर प्रधान परविन्द्र मल्होत्रा(शंटी) ने ब्राहणों को कम्बल विरतिर कर उनसें आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अजय गर्ग,बिन्दू ठेकेदार,अमित कपूर,सुमित कपूर गुजंन शर्मा,गीता शर्मा,गुजंन कुमारी,इन्दू आहूजा,सुनीता शर्मा,मीनू आहूजा,लोकेश शर्मा,निर्वतमान पार्षद सुभाष आहूजा,परविन्द्र मल्होत्रा,रेनू मल्होत्रा,रेखा सिंगला,कोमल सरदाना,संगीता शर्मा,शालू चोपड़ा,शालू वधवा,सावित्री ठाकुर,रीति,साक्षी,रूचिका संगीता सचदेवा,रूपाली,सोनिया आहूजा,राधा,निशा,सुधा, पुष्पा शर्मा,गीता शर्मा  आदि भक्त उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button