भारत को पूर्ण रूप से विकसित बनाने में बड़ी कारगर साबित होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा : जिप वाइस प्रेसिडेंट धर्म चौधरी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही बनेगा हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र

फरीदाबाद, 05 जनवरी। डीसी विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में शुक्रवार को   विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन गांव अटेरना में आयोजित हुआ। धर्म चौधरी ने कहा कि  भारत को पूर्ण रूप से विकसित बनाने में विकसित भारत संकल्प यात्राएं बड़ी कारगर साबित होंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनेगा।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बात पर उन्होंने सभी स्टालों का बारीकी से अवलोकन कर मोदी जी के गारंटी वाले रथ यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश भी दिए।
जिप वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि भारत को पूर्ण रूप से विकसित बनाने में विकसित भारत संकल्प यात्रा बड़ी कारगर साबित होगी। लोगों को दिलवाई जा रही संकल्प शपथ लोगों देश के प्रति उनके कर्तव्य का एहसास करवा रही है।  उन्होंने कहा कि ड्रोन आने वाले समय में हर व्यक्ति की जरूरत बनेगा। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में नमो ड्रोन दीदी योजना शुरू की गई है। इसके तहत ड्रोन दीदी महिलाओं को 15000 ड्रोन 80 प्रतिशत सब्सिडी पर मुहैया कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ड्रोन आने वाले समय में हर व्यक्ति की जरूरत बन जाएगा। ड्रोन दीदी बनाने के लिए महिलाओं को  प्रशिक्षण दिया जाएगा और ड्रोन दीदी को ड्रोन पर 80 प्रतिशत अनुदान  दिया जाएगा। वहीं  महानगरों में पर्यावरण संरक्षण के लिए ड्रोन की अहम भूमिका रहेगी।  आने वाले समय में हर व्यक्ति की जरूरत बन जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित बनेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी का सपना है कि जब वर्ष 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे हों, तब तक हमारा देश पूर्णरूप से विकसित हो, इसके लिए हम सभी का योगदान जरूरी है। हमे नागरिक होने का कर्तव्य निभाना है।
बीजेपी प्रवक्ता बिजेन्द्र नेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि देश को विकसित बनाने में सबसे बड़ी भूमिका युवा पीढ़ी है, उनको किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना होगा। उनमें अच्छे संस्कार होने जरूरी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी भी कह रहे हैं उनके लिए  सबसे पहले युवा, महिलाएं, खिलाड़ी और किसान है, यह  प्रधानमंत्री श्री मोदी की महत्वाकांक्षी सोच है।
उन्होंने कहा कि ड्रोन हर व्यक्ति की जरूरत बनेगा। प्रधानमंत्री ने अन्य योजनाओं के साथ साथ रेल और सड़कों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने का किया है। यह देश के विकसित होने का ही प्रमाण है कि लोगों को पहले से कहीं अधिक बेहतर ढंग से शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन की सेवाएं मिल रही हैं। देश में औद्योगिक विकास तेजी से हो रहा है।
नौजवान को रोजगार मिल रहा है और गरीब और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकार द्वारा व्यापारियों, कर्मचारियों के लिए अनेक जनहितैषी फैसले लेकर उनके कल्याण के लिए योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। वहीं किसान को अनाज का उचित दाम मिल रहा है। नहरों को पुननिर्माण करवाया गया है, ताकि किसान को खेत की सिंचाई के लिए नहरी पानी मिले। उन्होंने कहा कि देश के विकास में हम सभी का योगदान जरूरी है।
वह दिन दूर नहीं जब भारत पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर होगा।सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद और पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है, जिसको लेकर आयुष्मान भारत व चिरायु हरियाणा जैसी योजनाएं चलाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि जहां पहले बीमार होने पर गरीब व्यक्ति इलाज करवाने में कर्ज के नीचे दब जाता था, वहीं आज सरकार ने चिरायु कार्ड के तहत साल में पांच लाख रुपए तक का इलाज गरीब व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क किया है। ग्रामीणों को स्वामित्व पत्र प्रदान किए और वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलवाया। रथ यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत कर ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने की शपथ ली।

Related Articles

Back to top button