मानव अधिकार मिशन का मनोनीत सदस्य बनने पर अन्नू वशिष्ठ एडवोकेट का स्वागत

फरीदाबाद, 07 जनवरी। मानव अधिकार मिशन का मनोनीत सदस्य बनने पर अन्नू वशिष्ठ एडवोकेट का स्वागत   मानव अधिकार मिशन हरियाणा प्रदेश का मनोनीत सदस्य अन्नू वशिष्ठ एडवोकेट को बनाया है।अपनी नियुक्ति पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डा शशि भाटी,राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमेधा शर्मा, गीता वॉशिंगटनं, बिनु शर्मा प्रिंसिपल उपाध्याय ,सूरजा कौल ऑर्गनाइजर सकैटरी,का आभार व्यक्त किया है।
अन्नू वशिष्ठ एडवोकेट ने वाईएमसीए से एमसीए करने के बाद अब  सेक्टर 12 मे वकालत करती है इस मौक़े पर बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट व समाजसेवी कंवर दलपत सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इससे पहले अन्नू वशिष्ठ एडवोकेट गाँव बडौली की निर्विरोध पंच रह चुकी है।
उन्होंने पचं रहते हुए गाँव के विकास के लिए बहुत अच्छे कार्य किए हैं। विकास कार्य कराने के साथ ही शिक्षा की अलग जगाने के लिए फ़्री मे एजुकेशन क्लास देना ,आज भी ग़रीब बच्चों को फ़्री शिक्षा देना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम से प्रेरित होकर अपने गाँव में बेटियों का कुआँ पूजन शुरू कराया व स्वच्छ भारत जैसे अभियानों के बारे में भी लोगों को अवेयर करती रहती है।सफ़ाई उनके मेन एजेंडे में शामिल है।
अन्नू वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कीं उनके पिता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट,भाई इन्जीनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट भी वकालत करते हैं।उन्होंने कहा की इस ज़िम्मेदारी के बाद महिला के उत्थान के लिए वो बढ़ चढ़ कार्य करेंगी महिलाओं को न्याय दिलाने में मदद करेगी ।और जो उन्हें ज़िम्मेदारी मिली है उस को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने में आनंद व सुकून मिलता है इस मौक़े पर ओमवती शर्मा,मीनाक्षी शर्मा मौजूद थी।

Related Articles

Back to top button