बुजुर्गो का सम्मान करना आज की युवा पीढ़ी का परम कर्तव्य है-अनिल अरोड़ा

लायन्स डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल अरोड़ा ने बुजुर्गो के साथ मनाया अपना जन्मदिन

फरीदाबाद, 16 जनवरी।  बुजुर्गो का सम्मान करना आज की युवा पीढ़ी का परम कर्तव्य है क्योकि वृद्व ही वो शख्सियत होते है जो समाज को चलाने के साथ साथ संस्कारों को बचाए हुए है। यह बात लायन्स डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल अरोड़ा मल्टीपल कौंसिल कोषाध्यक्ष ने सीकरी के वृद्वाश्रम में वृद्व लोगों के साथ्र मनाए गए अपने जन्मदिन पर केक काटने के दौरान कही।
दरअसल अनिल अरोड़ा ने अपना जन्मदिवस वृद्व लोगों के साथ मनाने की ठान रखी थी इसलिए वो अपने लायन साथियों और शुभचितंको केे साथ वृद्वाश्रम पहुंचे और अपना जन्मदिवस वृद्वों के साथ हंसी खुशी मनाया और उन्हें मिठाई खिलाई।
इस मौके पर उन्होनें गरीब लोगों में कंबल बाटे और वृद्ध आश्रम में लायन्स क्लब फरीदाबाद डेफोडिल द्वारा चलाए जा रहे सिलाई सेंटर का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर अनिल अरोड़ा ने कहा कि वृद्वों की सेवा करके उन्हें जो सुख अनुभव हुआ है उसकी वो कल्पना भी नहीं कर सकते थे।
आज सभी को चाहिए कि वह वृद्व लोगों का सम्मान करें और उन्हें कभी दुख ना पहुंचाए क्योकि वृद्व लोगों को दुखी करने वाला व्यक्ति कभी सुख को प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होनें कहा कि बुजुर्गो के आशीर्वाद से ही सब कुछ मिलता है और सभी को समाज की सेवा करनी चाहिए। इस मौके  पर लायन  सुरेश शर्मा, लायन सतीश गोयल, लायन दीपक बतरा, लायन काजल अरोड़ा और लियो प्रेजिडेंट शुभम अरोड़ा आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button