रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर मनाई दीपावली

फरीदाबाद, 23 जनवरी। अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने पर जय बद्रीविशाल सेवा सदन समिति फरीदाबाद ने रामज्योति जलाकर दीपावली मनाई। समिति के फरीदाबाद  जिलाध्यक्ष अमर बंसल छाडिय़ा के सेक्टर-8 स्थित निवास पर हिन्दु भक्त जुटे और उन्होनें दीए जलाए और खूब अतिशबाजी कर दीपावली मनाई। इस अवसर पर अमर बंसल छाडिय़ा ने कहा कि देश ही नहीं अपितु पूरा विश्व भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के रंग में रंग गया है।
22 जनवरी 2024 का दिन देश के लिए बहुत बड़ा दिन है, क्योंकि इस दिन वर्षों के बाद रामलला टेंट से निकल कर मुख्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई राममय दिख रहा है। वाकई यह देश के लिए ऐतिहासिक है।
लोग रामलला के आगमन पर एक दूसरे को बधाइयां भी दे रहे हैं। अमर बंसल ने कहा कि सुबह नीलकंठ महादेव मंदिर से निकाली गई भगवान श्रीराम के नाम की प्रभातफेरी जय श्रीराम के नारे लगाते हुए सेक्टर-8 की गलियों से होते हुए हमारे निवास पर पहुंची थी जहां उसका पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया।
महिला मंडली द्वारा भगवान श्रीराम के गीत गाकर पूरे वातावरण को राममय बना दिया गया। इस अवसर पर सुरिंदर बंसल, धनंजय बंसल, गौरव बंसल, सुनील गर्ग, राकेश बंसल, नरेश बंसल, निकुंज गुप्ता, संदीप कुमार, संतोष गर्ग, संजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, ओपी अग्रवाल, वीएल गुप्ता,नुपूर बंसल,शुभांगी बंसल,प्रीति गर्ग,प्रिंयसी बंसल,किरण शर्मा व रेख अग्रवाल सहित कई राम भक्त मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button