केडी सीनियर सैकेडऱी स्कूल में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन

फरीदाबाद, 25 जनवरी। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डबुआ कालोनी स्थित केडी सीनियर सैकेडऱी स्कूल में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आदेश यादव द्वारा आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन मे छात्राओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वचुर्अल संबोधन सुना।
इस मौके पर  प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष नीरा तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा भगवान सिंह, संयोजक डेरा प्रमुख सतीश फागना,महामंत्री ओबीसी मोर्चा आदेश यादव, मनोज बालियान, जिला सचिव युवा मोर्चा हिमांशी वर्मा, युवा मोर्चा आई टी प्रमुख कविंद्र चौधरी, नगला मंडल अध्यक्ष लक्ष्यवर्धन,जवाहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, मंडल महामंत्री डबुआ गीता शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष डबुआ मनीषा चौधरी, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा डबुआ अनिता महेश्वरी, मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा लाखन सिंह लोधी,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष डबुआ दीपक यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष डबुआ साहिल भाटिया,मंडल महामंत्री युवा मोर्चा डबुआ मौजूद थे।
इस मौके पर राजकुमार वोहरा,नीरा तोमर व आदेश यादव ने  मुख्य वक्ता के तौर पर  सभी छात्राओं को उनके मताधिकार की ताकत व जरूरत के बारे मे बताया। उन्होनें छात्राओं को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था तथा लोकतांत्रिक परम्पराओं को बनाये रखने को लेकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण बनाने की शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Back to top button