केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा की  

राजकुमार वोहरा और नवनियुक्त पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया और उनको जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं की प्रेषित  

फरीदाबाद, 04 फरवरी भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने जिले के संगठन का गठन किया और जिला पदाधिकारियों की संगठनात्मक नियुक्तियां की । आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष श्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ सरमा और प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहन लाल बडौली द्वारा स्वीकृत भाजपा फरीदाबाद जिले के अपने नए संगठन का गठन कर जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की।
भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने सुरेन्द्र जांगड़ा एवं मनोज कुमार वशिष्ठ को महामंत्री, अनिल नागर, सुखबीर शर्मा (मलेरना), वजीर सिंह डागर, श्रीमती भारती भाकुनी, बिजेन्द्र नेहरा एवं पंकज रामपाल को जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता बघेल, गोल्डी अरोड़ा, मुकेश अग्रवाल, रवि कश्यप, लालजी मिश्रा एवं पंकज सिवाल को जिला मंत्री/सचिव, राजन मुथरेजा को कोषाध्यक्ष, राजेश डागर को कार्यालय सचिव, सचिन गुप्ता को सह कार्यालय सचिव, विनोद गुप्ता को जिला मीडिया प्रमुख, शिप्रा सिंह को सोशल मीडिया जिला संयोजक, समीर टंडन को आई. टी  जिला संयोजक, अजय डुडेजा को सह मीडिया प्रमुख, सचेत जैन को सोशल मीडिया  जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई ।
जिला अध्यक्ष वोहरा ने जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद कहा कि जिले की टीम में कुछ पुराने पदाधिकारियों को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है और  कुछ नए कार्यकर्ताओं को लेकर जिले की मजबूत टीम का गठन किया गया है । जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर  संगठन विस्तार के कार्य को आगे बढ़ाएंगे। मंडल, मोर्चों, प्रकोष्ठ और विभागों के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ पर शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख और पन्ना प्रमुख के माध्यम से बूथ मैनेजमेंट और माइक्रो बूथ मैनेजमेंट के काम को आगे बढाकर फरीदाबाद के सभी 1469 बूथ को सशक्त करने का कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में हरियाणा की सभी 10 की 10 लोकसभा सीट जीतने के मूलमंत्र पर चल फरीदाबाद की लोकसभा सीट को पहले से ज्यादा मतों से जीतकर नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे और आगामी विधानसभा चुनावों में फरीदाबाद जिले की सभी 6 की 6 सीट पर जीतकर ताऊ मनोहर लाल के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा प्रदेश  में सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे। जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के नेतृत्व में सभी जिला पदाधिकारियों ने केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया और उनके जन्मदिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष वोहरा एवं सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और जिला अध्यक्ष वोहरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को  नव दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Back to top button