09 से 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा सांसद खेल महोत्सव का तीसरा संस्करण : डीसी विक्रम सिंह

खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक खिलाडिय़ों को किया जाएगा शामिल

फरीदाबाद, 06 फरवरी डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि जिला फरीदाबाद में सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य लोकसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को बेहतरीन मंच प्रदान करना है। उन्होंने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के खिलाडिय़ों से आह्वान किया है कि प्रत्येक खिलाड़ी इस खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी अवश्य करे।
डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि यह सांसद खेल महोत्सव आगामी 09 से 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस खेल महोत्सव को इस बार अनोखे भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा और पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक खिलाड़ी इसमें अपनी हिस्सेदारी करेंगे। सांसद खेल महोत्सव में इस बार विभिन्न प्रकार के 13 खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
ऐसे में खिलाडिय़ों की संख्या छह हजार से ज्यादा रखने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए स्थान, नोडल अधिकारी व अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएंगी। वहीं प्रत्येक खेल के साथ उसकी एसोसिएशन को भी जोड़ा गया है।
डी.सी. ने बताया कि इस बार के सांसद खेल महोत्सव में स्मैशिंग वॉलीबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, शूटिंग वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, नेशनल कबड्डी, सर्कल कबड्डी, फुटबॉल, कुश्ती, पैरा बैडमिंटन खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सांसद खेल महोत्सव से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी  https://hudle.in/pages/sansad-khel-mahotsav-3 लिंक पर क्लिक करें।
यह खेल महोत्सव आम लोगों को खेलों के साथ जोडऩे का बहुत अच्छा माध्यम है। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ी हडल ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी सेक्टर-12 में स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में स्थित जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में भी अपना आवेदन दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button