प्रदेश में लोकसभा चुनावों में बजेगा जेजेपी का डंका,कांग्रेस चहाती है डमी उम्मीदवार के साथ चुनाव जीतना : धर्मपाल यादव

धर्मपाल यादव जेजेपी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

बल्लभगढ़/फरीदाबाद। 20 फरवरी  जननायक जनता पार्टी ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर अपने संगठन में विस्तार करते हुए फरीदाबाद निवासी एवं पार्टी के प्रति समर्पित भाव रखने वाले विद्यासागर शिक्षण संस्था के चेयरमैन धर्मपाल यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है।
उनकी इस नियुक्ति पर शहर और गांव के कार्यकत्र्ताओं में जोश है। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल केे चेयरमैन धर्मपाल यादव ने अपनी इस नियुक्ति के लिए जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजयसिंह चौटाला,डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर धर्मपाल यादव ने कहा कि जेजेपी हरियाणा प्रदेश की ही नहीं अपितु देश की उभरती हुई पार्टी है। आज प्रदेश में ही नहीं अपितु राजस्थान,और उत्तरप्रदेश के साथ-साथ दिल्ली में भी जेजेपी का गिराफ दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।
वहीं चेयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों में जेजेपी पार्टी अपना वर्चस्व दिखाने में पीछे नहीं रहेगी, पार्र्टी प्रदेश में बेहतर मतों से जीतेगी। जिसके डंके की आवाज सबको सुनाई देगी। चेयरमैन धर्मपाल यादव ने यह भी कहा कि पार्टी के बढ़ते गिराफ से विपक्षी बौखलाएं हुए है। जिसके चलते अब वे जेजेपी के मुकाबले में काफी पीछे छूट गए है। वहीं कांग्रेस को लेकर धर्मपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बगैर संगठन के लोकसभा चुनाव में आ रही है, जिसके परिणाम जनता के समक्ष शीशे की तरह साफ है। जहां कांगे्रस में दिज्गज चुनाव से भाग रहे है,जिसके चलते प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए केवल डमी उम्मीदवार शोर मचा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button