गोपाल शर्मा ने प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला संयोजकों की नियुक्तियां 

हरियाणा । भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोपाल शर्मा ने प्रदेश विधि प्रकोष्ठ संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 22 जिलों के जिला संयोजकों की संगठानात्मक नियुक्तियां की । प्रकाशवीर नागर, राजीव मल्होत्रा को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है । अर्जुन त्यागी को प्रदेश मीडिया प्रमुख, प्रमोद कुमार मावी को प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख, वरुण अरोड़ा को आई टी प्रमुख. अक्षय वत्स को प्रदेश प्रकल्प प्रमुख, हिमांशु गंभीर को मीडिया सह प्रमुख, सुनील राठौर एवं नीलम कथूरिया  को सोशल मीडिया सह प्रमुख और कविता चौहान और अनिल लठवाल को सह आई.टी प्रमुख नियुक्त किया गया है ।

इसके अतिरिक्त सभी जिलों के जिला संयोजक नियुक्त किये गए । जितेन्द्र शर्मा को पंचकुला, राज महक को अम्बाला, मनोज कुमार को यमुनानगर, राजेन्द्र जुनेजा को कुरुक्षेत्र, राजवीर कादियान को कैथल, यशवीर सिंह को करनाल, चेतन्य अरोड़ा को पानीपत, राजीव दहिया को सोनीपत, अशोक खत्री को रोहतक, दिलबाग नायडू को जींद, अजय बेनीवाल को हिसार, मनीराम चौहान को फतेहाबाद, भूपेन्द्र खट्टर को सिरसा, युधिष्ठिर वत्स को भिवानी, कुलवंत फोगाट को चरखी दादरी, संदीप यादव को महेंद्रगढ़, संजीव भरत को झज्जर, अनूप धनखड़ को रेवाड़ी, प्रवीन पाहूजा को गुरुग्राम, हेमंत आहूजा को नूहूँ, हरबीर तंवर को पलवल और विजय शर्मा को फरीदाबाद का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है ।

भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयों और जिला संयोजकों की नियुक्ति से प्रदेश का संगठन और अधिक मजबूत होगा और सभी नव नियुक्त पदाधिकारी नई रणनीति और जिम्मेदारी के साथ लोकसभा चुनाव में कार्य करेंगे और मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना अहम योगदान निभाएंगे ।

Related Articles

Back to top button