नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से भाजपा पार्टी संगठन लगातार हो रहा है मज़बूत : राजकुमार वोहरा

नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से भाजपा पार्टी संगठन लगातार हो रहा है मज़बूत : राजकुमार वोहरा

भाजपा ज़िलाध्यक्ष वोहरा की उपस्थिति में समाजसेवी  रेणु राजन भाटिया, पूर्व पत्रकार मानसी अरोड़ा और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

फ़रीदाबाद 13 मार्च I  भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद “अटल कमल” पर जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा की उपस्थिति में रेणु राजन भाटिया जो पूर्व जनसंघ नेता स्व दीपचंद भाटिया जी के परिवार से हैं एवं उनके साथ संचार न्यूज़ की निदेशक मानसी अरोड़ा और अन्य महिला समाजसेवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की जनकल्याणकारी और गरीबों को समर्पित भाजपा सरकार में अपनी आस्था जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की I ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने रेनू राजन भाटिया,  मानसी अरोड़ा और अन्य महिलाओं और लोगों को भाजपा में आने पर स्वागत किया और पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई I  इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष सुखबीर मलेरना एवं पंकज रामपाल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू ठाकुर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राज बाला सरदाना और ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह और महिला मोर्चे की कार्यकर्त्ता उपस्थित रही I  इस अवसर पर सुषमा मक्कड़, वंदना, प्रभा रात्रा, रजनी बहल, सीमा,  सुनैना भाटिया, मंजू यादव, महक गेरा, आशा भाटिया, मलिका गाँधी, सुनीता कुकरेजा, प्रभा अरोड़ा, राजन भाटिया, राकेश भाटिया, संजय अरोड़ा, दिनेश भाटिया, देवेन्द्र अरोड़ा, संदीप गुप्ता, यश गुप्ता, महेश, मुकेश गुप्ता, महेश कुकरेजा, देवेन्द्र वर्मा, मदन अनेजा, करण गुल्यानी, डॉक्टर अनिल भाटिया, मीरा भाटिया दिनेश डाबरा, कृष्ण चंदीला, दिनेश भाटिया आदि ने भाजपा की सदस्यता लीI

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वोहरा ने कहा कि मोदी मनोहर की डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश की जनता लगातार सशक्त हो रही है और देश में विकास की रफ़्तार बढ़ी है I देश की जनता की मोदी में पूरी आस्था है और जनता ने तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है I लोगों का भाजपा को जॉइन करना लगातार जारी है और सभी नये सदस्यों के जुड़ने से पार्टी संगठन लगातार मज़बूत होता जा रहा है I पार्टी के कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ और जनता के विश्वास के दम पर भाजपा पहले से ज़्यादा सीट जीतकर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे I

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रेनू राजन भाटिया और मानसी अरोड़ा ने कहा कि मोदी जी देश के ग़रीब पिछड़े युवा और महिला सबके कल्याण की चिंता करने वाले ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिनके 10 वर्षों के कार्यकाल में जनता सशक्त हुई है और देश का चंहुमुखी विकास हुआ है I आजादी के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सही मायनों में देश को एक ऐसी सरकार मिली है जिसने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने का कार्य किया है I

Related Articles

Back to top button