आरडब्ल्यूए डबुआ कालोनी के राजीव शर्मा प्रधान बने

आरडब्ल्यूए डबुआ कालोनी के राजीव शर्मा प्रधान बने

उप प्रधान पद पर सुरेश चन्द पाठक, महासचिव मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष धीरज चुने गए
फरीदाबाद, 17 मार्च। आरडब्ल्यूए डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद के चुनाव आज 17 मार्च को आर.ओ. तेज सिंह शेखावत की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन डबुआ कॉलोनी में बिना किसी भेदभाव के और सभी नियम प्रक्रियाओं अनुसार सम्पन्न कराए गए। चुनाव में आरडब्ल्यूए डबुआ कॉलोनी के सभी सदस्यों से भाग लिया और आरडब्ल्यूए डबुआ कॉलोनी के निवर्तमान प्रधान राकेश वत्स ने आगामी प्रधान के रूप में राजीव शर्मा का नाम अनुमोदित किया जिसको संस्था के सभी सदस्यों से हाथ उठाकर पूर्ण सहमति प्रदान की।
इसके पश्चात कार्यकारिणी के सदस्यों ने निम्न पदों पर एक-एक करके अपनी सहमति से चुनाव किया। जिसमें उप प्रधान पद पर सुरेश चन्द पाठक, महासचिव मनोज शर्मा, सचिव रामसिंह, सह सचिव अमित देशवाल, सह सचिव अमित देशवाल, कोषाध्यक्ष धीरज, सह कोषाध्यक्ष उपकार मिश्रा, कानूनी सलाहकार राजेश शर्मा, आन्तरिक आडिटर विष्णु के अलावा मार्गदर्शक मंडल में राकेश वत्स, रामकुमार, सुनील शर्मा, नवीन गौतम चुना गया।
इसके पश्चात यह निर्णय हुआ कि जल्द से जल्द सोसायटी की नई कार्यकारिणी को रजिस्ट्रार आफिस में अपडेट कराकर आगे की सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाए और पुरानी कार्यकारिणी का कार्यभार नई कार्यकारिणी को सौंपा जाएं। साथ ही मार्गदर्शक मंडल का फैसला अंतिम फैसला होगा। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button