रंजीता मेहता के निवास पर कार्यकर्ताओं से मिले हरियाणा भाजपा चुनाव प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया

चुनाव प्रबंधन और जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

बोले देश में चल रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी
पंचकूला 31 मार्च। हरियाणा प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी और राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विधायक रहे सतीश पूनिया हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता के निवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहन कर सतीश पूनिया का स्वागत किया। सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए टिप्स दिए। चुनाव प्रभारी बनने के बाद पहली बार पंचकूला पहुंचे सतीश पूनिया का अपने निवास स्थान पर पहुंचने पर रंजीता मेहता ने आभार व्यक्त किया ।

लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि पार्टी ने एनडीए के लिए 400 पार और भाजपा के लिए 370 प्लस का जो लक्ष्य रखा है उसे जनता ने पूरा करने का मन बना लिया है। डा. पूनिया ने कहा कि मोदी ने देश को विकास की गारंटी दी है तो अब जनता ने मोदी जी को 400 पार की गारंटी दे दी है। डा. पूनिया ने कहा कि हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में है। जनता चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़े और विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है, लेकिन हमें इस जीत को बड़ी जीत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

डा. पूनिया ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी महिला शक्ति घर-घर जाकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ें और उन्हें मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कामों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पहली बार महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नेतृत्व का अधिकार मिला है।
डा. पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि जब देश का गरीब, किसान, महिलाएं और युवा सशक्त होंगे तो देश मजबूत होगा। हर नागरिक का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी लगातार काम कर रहे हैं। मोदी सरकार ने किसानों की हर मुश्किल को आसान करने का काम इन 10 सालों में किया है।

सतीश पूनिया का रंजीता मेहता के निवास पर आगमन कई पहलुओं से देखा जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि रंजीता मेहता को पार्टी में कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है । पिछले लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रंजीता मेहता भाजपा में कई पदों पर रह चुकी है। प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालते हुए वह लगभग 5000 टीवी डिबेट्स में भाग ले चुकी है। अब देखना होगा कि पार्टी उन्हें किस जिम्मेदारी से आगे बढ़ाती है।

इस अवसर पर अंबाला लोकसभा लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा , मंडल प्रधान युवराज कौशिक, हरियाणा भाजपा के सह मीडिया प्रभारी संजय आहूजा, शक्ति के केन्द्र के राजेश शर्मा, महिला मंडल प्रधान सोनिका शर्मा, करण दिवाकर सही कन्या उपस्थित रहे।रंजीता मेहता के निवास पर कार्यकर्ताओं से मिले हरियाणा भाजपा चुनाव प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया
चुनाव प्रबंधन और जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
बोले देश में चल रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी

पंचकूला । हरियाणा प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी और राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विधायक रहे सतीश पूनिया हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता के निवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहन कर सतीश पूनिया का स्वागत किया। सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए टिप्स दिए। चुनाव प्रभारी बनने के बाद पहली बार पंचकूला पहुंचे सतीश पूनिया का अपने निवास स्थान पर पहुंचने पर रंजीता मेहता ने आभार व्यक्त किया ।

लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि पार्टी ने एनडीए के लिए 400 पार और भाजपा के लिए 370 प्लस का जो लक्ष्य रखा है उसे जनता ने पूरा करने का मन बना लिया है। डा. पूनिया ने कहा कि मोदी ने देश को विकास की गारंटी दी है तो अब जनता ने मोदी जी को 400 पार की गारंटी दे दी है। डा. पूनिया ने कहा कि हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में है। जनता चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़े और विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है, लेकिन हमें इस जीत को बड़ी जीत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

डा. पूनिया ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी महिला शक्ति घर-घर जाकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ें और उन्हें मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कामों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पहली बार महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नेतृत्व का अधिकार मिला है।
डा. पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि जब देश का गरीब, किसान, महिलाएं और युवा सशक्त होंगे तो देश मजबूत होगा। हर नागरिक का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी लगातार काम कर रहे हैं। मोदी सरकार ने किसानों की हर मुश्किल को आसान करने का काम इन 10 सालों में किया है।

सतीश पूनिया का रंजीता मेहता के निवास पर आगमन कई पहलुओं से देखा जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि रंजीता मेहता को पार्टी में कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है । पिछले लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रंजीता मेहता भाजपा में कई पदों पर रह चुकी है। प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालते हुए वह लगभग 5000 टीवी डिबेट्स में भाग ले चुकी है। अब देखना होगा कि पार्टी उन्हें किस जिम्मेदारी से आगे बढ़ाती है।

इस अवसर पर अंबाला लोकसभा लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा , मंडल प्रधान युवराज कौशिक, हरियाणा भाजपा के सह मीडिया प्रभारी संजय आहूजा, शक्ति के केन्द्र के राजेश शर्मा, महिला मंडल प्रधान सोनिका शर्मा, करण दिवाकर सही कन्या उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button