राजस्थान परिवार सेवा संस्थान ने धूमधाम से मनाया राजस्थान दिवस

चंडीगढ़। राजस्थान परिवार सेवा संस्था की ओर से राजस्थान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और हरियाणा भाजपा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद के संगठन सचिव विक्रांत खंडेलवाल और हरियाणा के विशेष गृह सचिव डॉक्टर मनीराम की प्रेरणा से किया गया। कार्यक्रम में बाबा खाटू श्याम के दर्शन करके श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। राजस्थानी गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की पूर्व मानद महासचिव रंजीता मेहता, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा , हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, पार्षद मनोज सोनकर, नरेंद्र लुबाना, चंडीगढ़ भाजपा नेता अरुण सूद, पंजाब भाजपा के नेता संजीव खन्ना सहित अन्य उपस्थित रहे। राजस्थान परिवार सेवा संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा ने आए हुए अतिथियों को पगड़ी बंधवाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पवन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है, ताकि राजस्थान की सभ्यता और संस्कृति के बारे में बच्चों को जागरूक किया जा सके उन्होंने बताया कि 3000 से अधिक लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे। सभी के खाने पीने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। सतीश पूनिया ने पवन शर्मा और उनकी टीम को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। देशहित फाउंडेशन ने भी कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाई।

राजस्थान परिवार सेवा संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा, नरेश खंडेलवाल, मनीष मारवाह, गोतम सुराणा, मनीराम शर्मा, हरिप्रसाद , महेंद्र चारण , रविंद्र सिंह , संजीव नरेश कुमार , महेंद्र सिंह जाखड़, ओम प्रकाश शर्मा , सुरेंद्र शर्मा, कमल किशोर अग्रवाल, लालचंद कुंदन सिंह, भागीरथ कुलड़िया, अनिल परियाल , भगाराम जी, दलबीर सिंह, मूड बाबूलाल प्रजापत, विजय कुमार, राकेश गजानन शर्मा, सुमेर मल, सुरेश शेखावत, करण सिंह पुनिया, धर्मपाल, देश हित फाउंडेशन प्रबंधक संजीत कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button