अरविन्द चंदीला ने नई कार्यकारिणी के गठन पर देवेन्द्र चौधरी से लिया आर्शीवाद

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त खेड़ी मंडल अध्यक्ष अरविन्द चंदीला ने आज अपनी नई कार्यकारिणी जिसमें उपाध्यक्ष पं. बंटी सरपंच,योगेश नागर,निशांत चौहान,अक्षय नागर,महामंत्री तरूण बैसोया,लोकेश नरवत,सचिव विक्रम तोमर,संदीप,सचिन चंदीला,नवीन कुमार,सोशल मीडिया प्रमुख कपिल चंदीला,कोषाध्यक्ष विशाल,सदस्य फिरे चंदीला (सूरज),अनुज कुमार,जितेन्द्र (जितू),पवन के साथ जाकर निर्वतमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी से सेक्टर-28 स्थित कार्यालय पर आर्शीवाद लिया।

देवेन्द्र चौधरी ने नई युवा टीम के गठन पर अरविन्द चंदीला को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अरविन्द चंदीला एक होनहार और मेहनती कार्यकर्ता है जिसने पूर्व में भी संगठन को मजबूती प्रदान की और में उम्मीद करता हुं कि आगे भी वो इसी तरह पूरी लगन के साथ काम करेगा। देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि टीम के साथ आए वरिष्ठ भाजपा नेता नेत्रपाल चंदीला के मागदर्शन में संगठन का काम बखूबी आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर अरविन्द चंदीला ने कहा कि वे माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर,निवर्तमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा,भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शोभित अरोड़ा व महामंत्री प्रवीण चंदीला का धन्यवाद व आभार प्रकट करता र्हु। अरविन्द चंदीला ने कहा कि में संगठन के वरिष्ठ नेताओं को विश्वास दिलात हु्र कि संगठन के कार्यो में पहले से भी ज्यादा सहयोग करूंगा और पूर्ण निष्ठा,लगन और मेहनता के साथ कार्य करूंगा।

Related Articles

Back to top button