राममय भारत,अब दुनिया भी उनके सत्य के मार्ग पर चलने को तैयार: आलोक कुमार

राम नवमी पर श्री राम मंदिर के लिए भूमि पूजन समारोह

फ़रीदाबाद। श्री राम मंदिर के लिए भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। रामा कृष्णा फाउंडेशन द्वारा संचालित श्री राम मंदिर भूमि पूजन के उपरांत विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह महिला शक्ति द्वारा की गई। जिसमें  अध्यक्ष आदेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सुमन जिंदल, मीता भाटिया, सुनीता अग्रवाल, मंजु बजाज, मीना अग्रवाल, नीतू राजपूत विशेष रूप से शामिल रही। परम पूज्य संत श्री कृष्ण स्वामी जी महाराज ( वृंदावन वाले ) की दिव्य उपस्थिति में समिति की महिलाओं द्वारा शुभ भूमि पूजन कार्य सम्पन्न हुआ।

सेक्टर – 9 में श्री राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने अपने उद्बोधन में श्री राम मंदिर की चर्चा की और आज के युग में चरितार्थ होने की ओर विशेष सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व उत्साहित है। समस्त भारत राममय रास्ते पर चल रहा है। आज सारा संसार श्री राम के सत्य के मार्ग पर चलने को तैयार है। फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अपने संबोद्बन में कहा कि मंदिर निर्माण के साथ – साथ सेवा कार्य में सहयोग तथा अर्थ की कमी नहीं रहती इसी कड़ी में टिपर चंद शर्मा जी ने भी अपने आशीर्वचन में सहयोग का आश्वासन दिया। वृंदावन से पधारे स्वामी कृष्ण स्वामी जी ने भी अपना आशीर्वचन दिया। अंत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरियाणा प्रांत सम्पर्क प्रमुख श्रीमान गंगाशंकर मिश्र जी ने सभी मेहमानों का धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पहुंची शिक्षा मंत्री  सीमा त्रिखा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के भाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा एवं उपाध्यक्ष भाजपा हरियाणा विपुल गोयल, विधायक नरेंद्र गुप्ता जी, विधायक नयनपाल, अजय गौड़ जी पूर्व राजनीतिक सलाहकार, हरियाणा के मुख्यमंत्री, अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रबुद्धजन महानुभावों की उपस्थिति से इस कार्यक्रम की भव्यता और महत्व बढ़ गया। प्रदीप बंसल, मुकेश अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, राकेश वशिष्ठ, रोशन लाल बोरड़, राजेश माहेश्वरी, कुलदीप अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

श्री राम मंदिर इस मंदिर भूमि पूजन समारोह में मुख्य ट्रस्टी मे शामिल आदेश मिश्रा, सुमन जिंदल, मीता भाटिया, बलदेव राज भाटिया, श्रीराम अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार शर्मा, गोपाल कृष्ण आहूजा, राजकुमार अग्रवाल, अरुण बजाज, रणवीर चौधरी, राम लाल बोरड़, ए पी शर्मा , एच एस राजपूत की भागीदारी ने श्री रामा कृष्णा फाउंडेशन समारोह को यादगार बनाने के लिए सभी उपस्थित जन, प्रायोजकों, स्वयंसेवकों और मीडिया भागीदारों को उनके समर्थन और योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
————-

Related Articles

Back to top button