महेंद्र प्रताप की जीत में बल्लभगढ़ विधानसभा का रहेगा सर्वाधिक योगदान: मनोज अग्रवाल

बल्लभगढ़ विधानसभा में मनोज अग्रवाल के द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क कार्यक्रम की रिपोर्ट देख गदगद हुए महेंद्र प्रताप।

फरीदाबाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। समाज का हर वर्ग कांग्रेस के समर्थन में है और इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत की दहलीज़ पर खड़ी है। यह कहना है बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल का जोकि अपनी टीम के साथ फरीदाबाद लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप से उनके निवास पर मिलने पहुंचे थे।

इस दौरान मनोज अग्रवाल ने बल्लभगढ़ की पीसीसी डेलीगेट और महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रियंका मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में बल्लभगढ़ विधानसभा में महेंद्र प्रताप के समर्थन में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान की रिपोर्ट भी साझा की, जिसके सकारात्मक परिणाम को देखकर महेंद्र प्रताप ने मनोज अग्रवाल की पीठ थपथपाते हुए कहा की यह चुनाव तानाशाहों को देश की सत्ता से बाहर करने और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा की हवा अब खत्म हो चुकी है, आज़ादी की लड़ाई में भी बल्लभगढ़ का एक अहम योगदान था और आज इस निर्णायक लड़ाई में भी बल्लभगढ़ का योगदान उल्लेखनीय ही रहेगा। महेंद्र प्रताप ने मनोज अग्रवाल की जमीनी मेहनत को सराहते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

इस दौरान मनोज अग्रवाल ने कहा की भाजपा ने फरीदाबाद को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है, जो फरीदाबाद कांग्रेस राज में विश्व के मानचित्र पर औद्योगिक रुप से चमकता था, आज यहां से उद्योग पलायन हो रहे है, बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन भाजपाई कागजों में विकास की बात करके लोगों को गुमराह कर रहे है, लेकिन अब जनता भाजपाईयों के झूठे प्रलोभनों में कतई आने वाली नहीं है। फरीदाबाद के वर्तमान भाजपा सांसद ने खुलेआम लूट मचा रखी है, लेकिन अब बदलाव का वक्त आ गया है और इस चुनाव में जनता अपनी वोट की चोट से भाजपा का सूपड़ा साफ करने के लिए कटिबद्ध है।

इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, महिला कांग्रेस महासचिव सोनू चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक रावल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबूलाल रवि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र चौहान, युवा कांग्रेस (रिसर्च विभाग) के लोकसभा अध्यक्ष शुभम कसाना, परमानंद भड़ाना, धर्मवती, कन्हैया लाल शर्मा, धनराज, अब्दुल, आदिल, राकेश कुमार, कुंदन नंबरदार, शलभ गर्ग, जीतेश मित्तल, सुमित गोयल, पारस जैन, मनोज सिंगला, आजाद सैनी, पुष्पेंद्र पांचाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button