फरीदाबाद। विश्व ब्राह्मण संघ के राष्टीय उपाध्यक्ष और कोर कमेटी के सदस्य एडवोकेट प्रहलाद शर्मा(फरीदाबाद) को समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि उन्हें इंडिया इंटरनेशनल सेंटर लोधी रोड नई दिल्ली में आयोजित विश्व ब्राह्मण संघ की राष्टीय कार्यकारिणी की बैठक में दिया।
यह भी पढ़ें
इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण संघ के राष्टीय चेयरमैन भाई शशि कांत शर्मा,राष्टीय वाईस चेयरमैन सुखबीर शर्मा,राष्टीय अध्यक्ष केसी पांडे, राष्टीय उपाध्यक्ष और कोर कमेटी के सदस्य एडवोकेट प्रहलाद शर्मा,आर.एस गोस्वामी, जुगल किशोर शर्मा,राष्टीय उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश पंचोरी, धर्म भारद्वाज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बलवीर शर्मा और हजारों की संख्या में पूरे भारत वर्ष से आए विश्व ब्राह्मण संघ के पदाधिकारियों और राष्टीय कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सभी ने ब्राह्मण एकता पर जोर दिया और कहा कि अगर ब्राह्मण मिलकर एक होकर चलेगा तो वह सम्मान से अपने ब्राह्मण परिवार को आगे बड़ा सकता है।
इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण संघ के वाईस चेयरमैन सुखबीर शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमे ब्राह्मण परिवारों के बच्चों की शिक्षा और उनके रोजगार का और उनके विवाह शादी के कार्यो में सहयोग की भावना से सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। एडवोकेट प्रहलाद शर्मा ने कहा कि समाज ने उन्हें जो मान सम्मान दिया है उसके लिए वह सदा आभारी रहेगें और समाज के लोगों की भलाई और खुशहाली के लिए निरंतर प्रयास करते रहेगें।