रमन वोहरा बने भाजपा जल सरंक्षण विभाग के जिला संयोजक

फरीदाबाद,18जुलाई। भारतीय जनता पार्टी,फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने पार्टी की तन,मन से सेवा करने वाले कर्मठ कार्यकर्ता रमन वोहरा को भाजपा जल सरंक्षण विभाग का जिला संयोजक नियुक्त किया है।

रमन वोहरा ने अपनी इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सैनी,भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ,केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर और जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि में वरिष्ठ नेताओं को विश्वास दिलाता हूँ कि पार्टी के कार्यों में पहले से भी ज्यादा सहयोग करूँगा।

रमन वोहरा ने कहा कि में पूर्ण निष्ठा, लगन और मेहनत के साथ कार्य करूँगा ।

You might also like