संविधान गौरव अभियान का मूल उद्देश्य संविधान की मूल भावनाओं और मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना : राजकुमार वोहरा

भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी का जन्मदिवस : राजकुमार वोहरा

फरीदाबाद: भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि देश के ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 से संविधान दिवस मनाने की परम्परा शुरू की गई । संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा 11-25 जनवरी  ‘गौरव संविधान दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है । विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर संवाद किया गया । कार्यकर्ताओं द्वारा हर बूथ पर एकत्रित होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया । ‘संविधान गौरव अभियान’ के दौरान अनुसूचित जाति, बुद्धिजीवी वर्ग, महिलाओं, युवाओं और कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ विशेष संवाद किया गया ।

इस दौरान भारतीय संविधान की प्रतियां वितरित की गई और संविधान के महत्व पर चर्चा की गई । श्री वोहरा ने कहा कि संविधान गौरव अभियान का मूल उद्देश्य संविधान की मूल भावनाओं और मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना व अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है ।  भाजपा का ‘यह संविधान गौरव अभियान’  बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

आज प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी का जन्मदिवस भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने भाजपा जिला कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हर्ष उल्लास के साथ मनाया | इस अवसर पर हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे |

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने बताया कि मुख्यमंत्री जी का व्यक्तित्व प्रदेश की जनता व कार्यकर्ताओं के लिए एक सामान है, वह प्रदेश की जनता व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं | उनकी ऊर्जा और कार्यशैली से हरियाणा एक नायाब हरियाणा बन्ने की ओर अग्रसर है |

You might also like