डबुआ कॉलोनी के नाबालिग लड़की हत्याकांड में महिला गिरफ्तार

महिला पर है आरोपी का सहयोग करने का आरोप - आरोपी महिला के मकान में हुई थी हत्या

फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में 18 जनवरी को हुई 15 वर्षीय खुशनुमा नामक लड़की की हत्या मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने आरोपी का सहयोग करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम ममता है और मृतका के पड़ोस में ही रहती है।

आरोपी महिला के मकान में हुई थी हत्या
18 जनवरी को थाना डबुआ कॉलोनी में 15 वर्षीय खुशनुमा नामक लड़की की पवन नामक आरोपी युवक ने तेजधार हथियार से लड़की की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पवन को 25 जनवरी को पलवल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पवन लुहरा देवा जिला संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी पवन लड़की की हत्या करने से पहले 16 जनवरी को आरोपी महिला के मकान में आकर रूका था। आरोपी ने ममता के फोन से लड़की से बात की‌ और उसके माध्यम से लड़की को ममता के घर बुलाकर तेजधार हथियार से लड़की की हत्या कर दी । पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ममता को इस हत्याकांड की पूरी जानकारी थी।

एकतरफा प्यार में पागल था आरोपी पवन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका लड़की खुशनुमा किसी और लड़के से बात करती थी। जबकि आरोपी पवन को यह पंसद नही था वह खुशनुमा से एक तरफा प्यार करता था। इसी को लेकर खुशनुमा की मॉ की शिकायत पर पवन को 9 महीने की जेल भी काटनी पड़ी थी। इसी की रंजिश को लेकर पवन ने खुशनुमा की हत्या की थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी पवन की सहयोगी महिला ममता को 2 फरवरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। है।

You might also like