जन आशीर्वाद से फरीदाबाद में मेयर के साथ सभी 46 वार्डों में खिलेंगे कमल : राजकुमार वोहरा

वार्ड 38 से नगर निगम भाजपा उम्मीदवार श्रीमती अनीता मनोज वशिष्ठ ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा की उपस्थिति में भरा नामांकन

 फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम की वार्ड 38 से नगर निगम भाजपा पार्षद उम्मीदवार श्रीमती अनीता वशिष्ठ ने फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र भरा।  इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, मनोज वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल,प्रकाशवीर नागर  आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।

वार्ड 38 से नगर निगम भाजपा उम्मीदवार श्रीमती अनीता मनोज वशिष्ठ का नामांकन दाखिल करवाने के बाद जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यकर्ताओं के दम पर पहले केंद्र में, फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और अब नगर निगम में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है । मोदी जी एवं नायब सिंह सैनी की जन कल्याणकारी योजनाओं और नॉन स्टॉप विकास के कारण जनता का भाजपा में विश्वास बढ़ा है, जन आशीर्वाद से फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में मेयर के साथ सभी 46 वार्डों में कमल खिलेंगे।

 

You might also like