वार्ड-17 की भाजपा प्रत्याशी शोभा सतीश कुमार के प्रचार की आंधी, विपक्षी उम्मीदवारों के होश उड़े

फरीदाबाद। वार्ड-17 की भाजपा प्रत्याशी श्रीमति शोभा सतीश कुमार के प्रचार की आंधी इतनी तेज चल रही है कि विपक्षी पार्टी के उम्मीदवारों के होश उड़ गए है। ऐसा इसलिए की शोभा सतीश कुमार वार्ड-17 के सबसे चहते उम्मीदवार होने के साथ साथ लोगों के दिलों पर राज करने वाली जनसेवक नेता है।

आज श्रीमति शोभा सतीश कुमार ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड-17 के क्षेत्रों का डोर टू डोर प्रचार व जनसभाओं में भाग लिया। शोभा सतीश कुमार जहां-जहां भी पहुंचीं लोगों ने उनका गर्मजोशी से और पुष्प वर्षा से पगड़ी बांधकर स्वागत किया। जनसभाओं संबोधित करते हुए शोभा सतीश कुमार ने कहा कि भाजपा सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की नीति से काम करती है जबकि कांग्रेस सिर्फ झूठ की राजनीति करती है। उन्होनें   कहा कि वह जनता से मिल रहे प्रेम को कभी भी भूल नहीं सकेगीं।

में हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के काम एवं सम्मान के लिए खड़ी रही हूं और आगे भी आपको कोई शिकायत नहीं आने दूंगी। आप दो मार्च को भाजपा के कमल निशान का बटन दबाएं और 12 मार्च को मेरे साथ हमारी बहन श्रीमति प्रवीण जोशी बत्रा को महापौर और मुझे पार्षद बनाएंं।

You might also like