नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विपिन बैसला का भव्य स्वागत।

महिला मोर्चा एवं सेवा प्रकोष्ठ की टीम ने किया अभिनंदन।

पलवल। जिला महिला मोर्चा एवं जिला सेवा प्रकोष्ठ की टीम द्वारा श्रीमती आशा भारद्वाज के कुशल नेतृत्व में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री विपिन बैसला जी का अपने निवास स्थान पर भव्य स्वागत किया। और विपिन बैसला जी को विश्वास दिलाया कि महिला मोर्चे की टीम भाजपा के सरकार में हो रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

जिला अध्यक्ष ने महिलाओं एवं सेवा प्रकोष्ठ की टीम सदस्यों का अभिनंदन स्वीकारते हुए कहा कि मैं भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा हूं और कोई भी जन समस्या होगी उसके निवारण के लिए मैं सदैव आप सभी के साथ रहूंगा।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशिक महिला मोर्चा सदस्य संगीता गर्ग, कृष्णा सिंह, राजेश खत्री, सुमन सोलंकी इत्यादि भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण नीरज वशिष्ठ, पंकज जोगी, कमल किशोर, दरियाव सिंह, दलबीर सिंह ,दया किशन अन्य भगत सिंह, पवन भारद्वाज कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like