एचसीसी ने बीसीसीआई को 116 रन से हराया

फरीदाबाद। आलमपुर गांव स्थित ब्लू बर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ब्लू बर्ड क्रिकेट कप (सेशन-1) के खेले गए मुकाबले में एचसीसी ने बीसीसीआई को 116 रन से हराया। एचसीसी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 257 रन बनाए। टीम की ओर से तरुण सेठी ने 25 गेंदों में 66 रन (4 चौके, 7 छक्के), पवन वर्मा ने 29 गेंदों में 42 रन (5 चौके, 1 छक्का) और मनु भड़ाना ने 34 गेंदों में 78 रन (6 चौके, 5 छक्के) की ताबड़तोड़ पारी खेली।

बीसीसीआई की ओर से अमन बावा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीसीआई की टीम 141 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से हितेश ठाकुर ने 33 गेंदों में 92 रन (11 चौके, 7 छक्के) बनाए।

एचसीसी के गेंदबाज़ सन्नी ने 2.4 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट झटके। एचसीसी ने यह मुकाबला 116 रन से अपने नाम किया। ब्लू बर्ड क्रिकेट कप (सेशन-1) के आयोजक ध्ऱव दत्ता ने खिलाडिय़ों को पुरूस्कार देते हुए कहा कि एचसीसी के बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है। उन्होनें बेहतर तालमेल बनाकर यह मैच 116 रनों के विशाल अंतर से बीसीसीआई को हराया।

You might also like