जननायक जनता पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी मीटिंग

फरीदाबाद। संगठन के मजबूती को लेकर जननायक जनता पार्टी के प्रभारी ऋषि राज राणा एवं कुलदीप मलिक ने रविवार आज जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के अध्यक्षता में फरीदाबाद के सभी हल्को में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय सिंह चौटाला एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दिशा निर्देश अनुसार आज जिला फरीदाबाद के प्रभारी ऋषि राज राणा एवं कुलदीप मलिक ने फरीदाबाद के हलका पृथला, बल्लभगढ़, फरीदाबाद एनआईटी, बड़खल विधानसभा में पार्टी वर्करों के साथ मीटिंग की। जिसमें संगठन के विस्तार एवं नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने को लेकर  विचार विमर्श किया।

जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस का जन आधार खत्म हो चुका है बीजेपी का प्रदेश में अंतिम दौर है। हरियाणा प्रदेश में अगली सरकार जननायक जनता पार्टी की होगी प्रदेश का युवा एवं बुजुर्ग चौधरी देवीलाल की विचारधारा से जुड़ना चाहता है इसलिए पार्टी में नए साथियों को जोड़ने का काम जननायक जनता पार्टी करेगी। इसलिए प्रदेश में नया संगठन का विस्तार जननायक जनता पार्टी जल्द ही करेगी जिसमें मेहनती एवं युवा साथियों को जोड़ने का काम किया जाएगा।

इस मौके पर जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, हरमीत कौर, प्रेम सिंह धनकड़, हल्का पृथला के प्रभारी जग्गी मेंबर, हलका अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी हाजी करामत अली, पूर्व बड़कल प्रत्याशी सरदार परविंदर सिंह, सुदेश ग्रोवर, सोराज आधाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके अलावा अमर सिंह दलाल, जितेन्द्र चौधरी, परविंदर कौशिक, नाहर सिंह चौहान, देवेंद्र बैरागी, विनय धतरवाल मौजूद रहे।

You might also like