फरीदाबाद। आलमपुर गांव स्थित ब्लू बर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में में खेले गए मैच किंग्स इलेवन ने 21सी स्कॉर्चर को 44 रनों से हराया। किंग्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए।
राम ने शानदार 80 रन (58 गेंद, 8 चौके, 4 छक्के) और अश्वनी ने 53 रन (39 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) की अहम पारियाँ खेलीं। 21सी स्कॉर्चर की ओर से अंशुल शर्मा और मानव मित्तल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 21सी स्कॉर्चर की टीम 127 रन पर ही सिमट गई।
यह भी पढ़ें
अनुभव डागर ने 59 रन (60 गेंद, 9 चौके, 1 छक्का) और अंशुल शर्मा ने 26 रन (30 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) बनाए। किंग्स ङ्गढ्ढ के गेंदबाज़ चरणजीत सिंह ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए। किंग्स इलेवन ने यह मुकाबला 44 रन से अपने नाम किया।
