फरीदाबाद। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर आज फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के धरना स्थल पर संयोजक सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में 142 वें दिन मृतकों की आत्मा को शांति के लिए व घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ हो कि ईश्वर से कामना करते हुए हवन-यज्ञ किया। इस शोक सभा में हेल्पर क्लब, फरीदाबाद बार टैक्स एसोसिएशन, श्रीमती रामादेवी ट्रस्ट, वासी-प्रवासी कल्याण एसोसिएशन फरीदाबाद व अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई।
यह भी पढ़ें
रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा ने देशवासियों को संकट की इस घड़ी में एकजुटता दिखाने व शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कायराना हरकत देश में सौहार्द, आपसी भाईचारे को क्षति पहुंचने के लिए की गई है, हम सबको मिलकर उनके नापाक मंसूबों को कुचलना है।
केन्द्र सरकार व भारतीय उनकी चाल समझते है आतंकियों और उनके सहयोगियों को भारत सरकार उनके अंजाम तक पहुंचायेगी। इस शांति सभा में सरदार उपकार सिंह, गुलशन बग्गा, एडवोकेट भारद्वाज, संदीप सेठी एडवोकेट, राजेश अहलावत, एडवोकेट एनपी सिंह, अशोक रावल, काली मंदिर के प्रधान राकेश रुक्कू, अनिल नेता, दीपक झा, संजय पाल, परविंदर राजपाल, केके मिश्रा, आशीष, विकास कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
