यमुना रक्षक दल ने किया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का अभिनन्दन एवं सम्मान

फरीदाबाद। यमुना रक्षक दल के तत्वावधान में दल के औद्योगिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. ओ. पी. पाण्डेय के सेक्टर 15 स्थित निवास पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह का भव्य व ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस अवसर यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने फूल माला, शाल तथा गुलदस्ते से विपुल गोयल का स्वागत तथा अभिनन्दन किए।

यमुना रक्षक दल की ओर से विपुल गोयल को यमुना रक्षक सम्मान से अलंकृत किया गया।  यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारीअध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने कैबिनेट मंत्री का ध्यान चिरप्रतीक्षित लक्ष्य, यमुनाजी की अविरलता तथा निर्मलता की ओर आकृष्ट किया। पं. ओ. पी. पाण्डेय ने स्वागत संबोधन में मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सहित उपस्थित सभी गणमान्य महानुभावों का स्वागत व अभिनन्दन किए वहीं दल के राष्ट्रीय सचिव पं. रमाकांत तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किए।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने काफी सहृदयता से सभी बातों को सुनकर समयबद्ध तरीके से निराकरण की प्रतिबद्धता को दोहराए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर तथा शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के पौत्र डॉ. यादविन्दर सिंह संधू ने कार्यक्रम को संबोधित किए। इस अवसर पर राव नारायण सिंह, मयंक मधुर, पं. के बी दुबे, एडवोकेट नागेश सिंह, एडवोकेट राजेश खटाना, एस के सिंह, डॉ. सुशील कुमार सिंह, डॉ. प्रकाश कर, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पी सी अग्रवाल, चन्द्रशेखर यादव, विनय कुमार सिंह, एडवोकेट लीलावती सुमन, डा. सुभाष सुमन, सरदार रंजीत सिंह, बिपिन झाँ सहित अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे।

You might also like