किकबॉक्सर चिन्मय गोयल ने जिलास्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मैडल
-जून में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
फरीदाबाद : के. एल मेहता दयानन्द स्कूल सेक्टर 16 में फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ’ के तत्वावधान में आयोजित हुई दो दिवसीय “24वीं जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता” में रावल कांवेंट स्कूल के 10th क्लास के स्टूडेंट चावला कालोनी निवासी चिन्मय गोयल ने दो स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़ें
ड्रैगन मार्शल आर्ट अकेडमी बल्लभगढ़ में किकबॉक्सिंग का अभ्यास करने वाले किकबॉक्सर चिन्मय गोयल ने 24वीं जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता” में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में चिन्मय गोयल ने प्वाईंट फाईट व म्यूजिकल फार्म में अपने प्रतिद्वंद्वी को एक भी प्वाईंट नहीं लेने दिया। दोनों इवेंट में उसने गोल्ड हासिल किया।
गोल्ड मैडल जीतने पर ड्रैगन मार्शल आर्ट अकेडमी के प्रबंधक रामभंडारी एवं कोच आमिर खान ने चिन्मय को बधाई दी। चिन्मय गोयल ने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय उनके कोच आमिर खान, अमन व उनके दादा राधारमन को जाता है। उनकी बदौलत ही वह आज इस मुकाम पर पहुंचा है। कोच आमिर खान ने बताया कि उनकी अकेडमी में अभ्यास करने वाला किकबॉक्सर चिन्मय गोयल 7वर्ष की उम्र से ही प्रशिक्षण ले रहा है। वह अब तक 10 बार जिला स्तरीय टूर्नामेंट में तथा 8 बार राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल तथा नेशनल टूर्नामेंट में दो ब्रांज मैडल हासिल कर नेशनल स्तर पर अपनी अच्छी पहचान बना चुके है। उनकी इस जीत पर बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, रावल स्कूल के चैयरमेन सी बी रावल, प्रिंसिपल प्रीति सिंह व समस्त स्कूल स्टाफ ने चिन्मय गोयल को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
