सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने हेतु महिलाएं निकालेंगी “सिन्दूर यात्रा” : पंकज रामपाल

फरीदाबाद। भारतीय सेना के शौर्य, साहस और समर्पण को नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा ऐतिहासिक सिन्दूर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने कहा कि सिन्दूर यात्रा नारी शक्ति की एकजुटता, राष्ट्रभक्ति और संस्कृति की गहराई को प्रदर्शित करेगी। यह यात्रा ऑपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में मातृशक्ति की ओर से सेना को श्रद्धांजलि और राष्ट्र सेवा हेतु नारी शक्ति की भागीदारी का प्रतीक होगी। सिन्दूर यात्रा देश की आधी आबादी हमारी मातृशक्ति की ओर से सेना को सम्मान और राष्ट्र को एकता का संदेश है। यह दिखाता है कि देश की सुरक्षा केवल सेना की जिम्मेदारी नहीं, अपितु प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर मंगलवार को जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल कि अध्यक्षता में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सिन्दूर यात्रा की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सिंदूर यात्रा के लिए प्रवीण बत्रा जोशी को जिला संयोजक, महिला मोर्चा की महामंत्री सीमा भारद्वाज एवं अलका भाटिया को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। सिन्दूर यात्रा  22 मई को शाम 5 बजे फरीदाबाद सेक्टर 15 गुरुद्वारे से शुरू होकर पूरे सेक्टर में निकाली जाएगी।
सिन्दूर यात्रा की जिला संयोजक एवं फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि ऑपरेशन सिन्दूर भारत की सैन्य शक्ति और संप्रभुता का प्रतीक है।

इस अभियान के माध्यम से भारत ने न केवल आतंक के आकाओं को करारा जवाब दिया, बल्कि हर देशवासी, विशेषकर महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा का भी संकल्प लिया है। जोशी ने कहा कि भारत की महिलाएं भी किसी सैनिक से कम नहीं है जब देश की एकता और अखंडता की रक्षा की बात हो सभी बहनें  झांसी की रानी और अहिल्याबाई होल्कर बनकर खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में, हाथों में सिंदूर से भरे कलश लेकर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ सिन्दूर यात्रा निकालेंगी और समापन पर सेना के शौर्य को नमन किया जाएगा।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, फरीदाबाद महापौर एवं सिन्दूर कार्यक्रम संयोजक प्रवीण जोशी बत्रा, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख टीना बेंटिक, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा गीता रक्षवाल, नेहा झा, सह संयोजक सीमा भारद्वाज,अल्का भाटिया,कार्यक्रम की सदस्य अरुणिमा सिंह, पार्षद सीमा चंदेल, सरोज अवाना, अनिता वशिष्ठ, गरिमा आहूजा,तृप्ति माला, खुशबू, नीलम तेवतिया, नीलम चौधरी, ममता श्रीवास्तव और धार्मिक एंव सामाजिक संगठनों की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

You might also like