दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन अंग : कविश अग्रवाल

फरीदाबाद। राज्य मंत्री राजेश नागर ने मानव रचना कैम्पस सूरजकुण्ड रोड़ पर दो दिवसीय स्पेशल अचीवर्स व्हील्स चेयर बास्केटबॉल टूर्नामेंट का  समापन  किया इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के भतीजे अमन गोयल,स्पेशल अचीवर्स चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा,चेयरपर्सन माधवी हसं, संस्था के ट्रस्टी पंकज हसं और ट्रस्टी टेकचंद नंदराजोग(टोनी पहलवान),महापौर प्रवीण जोशी,, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, हॉप ऑन व्हील्स के फ़ाउंडर कविश अग्रवाल मौजूद रहे। राज्य मंत्री ने बॉल को उछालकर मैच की शुरूआत की। मंत्री राजेश नागर ने दिव्यांग खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप दिव्यांग हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप देश को गौरवांवित नहीं कर सकते।

हमारे ‘दिव्यांग’ खिलाड़ी हमें गर्व करने के कई मौके दे रहे है। श्री नागर ने कहा कि पेरिस पैरालिंपिक से लेकर पीडी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक दिव्यांग एथलीटों ने खेल के क्षेत्र में देश के लिए उपलब्धियां हासिल की है। अध्यक्षा,चेयरपर्सन माधवी हसं ने कहा कि निशक्तों को जो व्यक्ति हीन व कमजोर समझते है। वे खुद ही छोटी सोच वाले है। भगवान की रचना में किसी को ज्यादा मिलता है तो किसी को कम मिलता है,जिनको ज्यादा मिलता है,यह उनका दायित्व बनता है कि वे कमजोर की मदद करें। मनुष्य जीवन में दूसरों के लिए कितने भलाई के काम कर सकता है। इसकी कोई सीमा नहीं है।

इस अवसर पर हॉप ऑन व्हील्स के फाउंडर एवम् स्पेसल अचीवर्स व्हील्स चेयर के विशेष सहयोगी कविश अग्रवाल ने कहा कि वह समय समय पर विभिन माध्यमों से दिव्यांग लोगों की मदद करते रहते हैं ताकि दिव्यांग जनों को अपने जीवन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े वही कविश ने यह भी बताया कि उन्होंने दिव्यांग जनों के लिए व्हील ट्रैक नामक एक क्रांतिकारी डिवाइस बनाया है यह डिवाइस दिव्यांग खिलाडय़िों में हार्ट रेट ब्लड ऑक्सीजन लेवल, शारीरिक गतिविधियो को मॉनिटरिंग के साथ साथ शरीर के तापमान आदि चीजों को मॉनीटरिंग करता हैंकविश ने यह भी कहा कि इस डिवाइस के माध्यम से खिलाड़ी और कोच दोनों को उनके प्रदर्शन के और बेहतर तरीक़े से समझने में मदद मिलती है और कविश का यह भी कहना है कि चैंपियन शिप अपने आप में एक अनूठी प्रतियोगिता है यह प्रतियोग्यता दिव्यांग खिलाडय़िों को एक ख़ुश हाल स्वस्थ और सार्थक जीवन जीने में सक्षम बनाएगी कविश ने कई नेशनल प्रतियोगिता में भी योगदान दिया है।

You might also like