पं. जवाहर लाल नेहरू ने देश में रखी मजबूत लोकतंत्र की बुनियादी : रिंकू चंदीला
कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक मनाई पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि
फरीदाबाद। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज कांग्रेसजनों ने श्रद्धापूर्वक मनाई। सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने नीलम चौक स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को गंगाजल से साफ किया और फिर उस पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू अमर रहे के नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।
इस मौके पर मुख्य रुप से युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, अनीशपाल, फिरे पोसवाल, कृष्ण अत्री, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, संजय सोलंकी, उपकार सिंह, गुरेेंद्र ग्रेवाल, राधा बघेल, एपी बघेल, राजी खान, साहिल सैफी, क्षितिज छाबड़ा सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर कांग्रेसी नेता रिंकू चंदीला ने पं. जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखी। देश की तरक्की में पंडित नेहरू का योगदान हमेशा विस्मरणीय रहेगा।
यह भी पढ़ें
पंडित नेहरू ने अपने पूरे परिवार के साथ सारे सुख साधन छोडकर देश की आजादी के लिए काम किया और कष्ट भोगे। उन्होंने लम्बे समय तक जेल काटी और एक आम आदमी का जीवन जिया। श्री चंदीला ने कहा कि पंडित नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में जो भारत के विकास की नींव रखी थी उसमें हर भारतीय को बराबर का हक अधिकार और सम्मान दिया है। उनकी शुरू की गई नीतियों के कारण ही देश ने विकास की नींव तय की और जो रास्ता शुरू किया उन्हें ही आज के विशाल भारत , महान भारत शिक्षित भारत, आधुनिक भारत, युवाओं के भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद न केवल व्यवस्था को संभाला बल्कि देश की विभिन्न विचारधाराओं, पहनावे, संस्कृति के मूल भाव को एकता के बंधन में बाधा और भारत की एकता और अखंडता की नीव मजबूत की। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरु ने देश की आजादी के आंदोलन से लेकर और आजाद भारत के समय में देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया। उन्हीं के पदचिन्ह पर चलते हुए श्रीमती इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश का चहुं मुखी विकास किया और आधुनिकरण किया। अब श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी उनकी ही नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कांगे्रसजनों से आह्वान किया कि वे पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलते हुए धर्मनिरपेक्ष भारत को मजबूत करें। भाईचारे को मजबूत करें और महान भारत को बनाए रखने का काम करें।