नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा: पुलिस आयुक्त

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि नशा, मनुष्य को अपराध की दुनिया में ले जाता है। मादक पदार्थ आर्थिक स्थिति के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक रूप से भी मनुष्य को कमजोर करता है। नशे का आदी होने उपरांत उसको छोड़ पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए नशे से दूर रहकर समाज कल्याण में अपना योगदान दे। फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशे के आदी लोगों की सहायता के लिए अभियान चलाए हुए हैं, जिनमें उनकी काउंसलिंग कराई जाती है तथा चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

नशे का आदी व्यक्ति अपने नजदीकी थाना/चौकी में संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि फरीदाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर लगातार प्रहार जारी है नशा तस्करों को बक्शा नहीं जाएगा, मादक पदार्थ बेचने वाले की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9050891508 व फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है, वर्ष 2025 में अब तक 136 मामले पंजीकृत करते हुए 184 नशा तस्करों को काबू किया है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज व आमजन के बीच जाकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहे हैं, साथ ही विभिन्न माध्यमों से नशे के दुष्प्रभावों बारे लोगो को जागरूक किया जा रहा है।

You might also like