अग्रवाल कॉलेज के छात्र की हत्या में शामिल सांतवा आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज के पास बीकॉम फर्स्ट ईयर के छात्र रितेश कुमार की हत्या में शामिल एक और आरोपी को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रिंस चौहान(21) निवासी मलेरना के रूप में हुई है। छात्र की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गौरव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या के मामले में छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है।
यह भी पढ़ें
मृतक के पिता संतोष कुमार की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। संतोष कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका लड़का अग्रवाल कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ता था। 27 मार्च को दिन के समय हिमांशु और उसके साथ 10/12 लड़कों ने उसके बेटे रितेश झगड़ा करके रितेश की छाती में चाकू मार दिया, जिससे उसके बेटे की मृत्यु हो गई थी।
जिसकी शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या के धारा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने सांतवे आरोपी प्रिंस चौहान को आर्दश नगर बल्लभगढ से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ मे सामने आया कि वह बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है। वह अपने दोस्त गौरव के फोन करने पर मौके पर पहुंचा था।आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
