फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी ने वियान क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हराया

फरीदाबाद। वेणी कप आठवीं ऑल इंडिया रविंदर फागना अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच वियान क्रिकेट अकादमी और फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी बीच खेला गया। इस मैच में फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी ने वियान क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हराया। यह मैच 40 ओवर का था और वियान क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वियान क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 89 रन का लक्ष्य दिया।

वियान क्रिकेट अकादमी की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए मीनशर ने 36 गेंदों में 3 चौके की मदद से 28 रन, शमीम खान ने 32 गेंदों में 2 चौके की मदद से 13 रन बनाए। फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए भावना सिंह ने 7.5 ओवर 18 रन देकर 3 विकेट, वंश तेवतिया, देवांश और आदित्य ने 2-2 विकेट और एकाग्र सचदेवा ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी ने 20.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर जीत हासिल कि।

फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी  की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वंश तेवतिया ने 41 गेंदों की मदद 7 चौके 3 छक्के की मदद से 55 रन, जिनल रोज ने 19 गेंदों में 6 रन बनाए। वियान क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शमीम खान 7 ओवर 2 मेडन 17 रन देकर 3 विकेट, सोहिल और काशिफ ने 1-1 विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच वंश तेवतिया को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच शमीम खान को घोषित किया गया।

You might also like