क्रेडिट कार्ड लिमिट बढाने के नाम से 97,000/-रू का फ्राड़

साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद:- बता दे कि सेहतपुर, फरीदाबाद वासी ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 10 फरवरी को उसके पास क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के लिए ठगों का कॉल आया। जिसके बाद ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के लिए उससे एक पोर्टल “CARDPROTECTION ONLIN.IN” पर लॉगिन करवाया, जिस पर सारी डिटेल भरने के बाद जैसे ही उसने “अपग्रेड लिमिट” पर क्लिक किया तो उसके खाता से 97,000/-रू कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी  विवेक कुमार, ब्रिज खन्ना व अभिषेक कुमार वासी उत्तम नगर, नई दिल्ली वेस्ट को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी कॉलिग का काम करते थे तथा प्राप्त डिटेल को आगे ठगों के पास शेयर कर देते थे। आगामी पुछताछ में सामने आया कि विवेक  ने B.Com की पढाई कर रखी है, ब्रिज खन्ना 12th पास है तथा रिकवरी एजेंट का काम करता है वही आरोपी अभिषेक B.A पास है।

अधिक पुछताछ के आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

You might also like