बल्लभगढ़ में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनी

- नवाचार, विज्ञान और सोच का मंच बनी संकल्प से सिद्धि प्रदर्शनी

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार आज बल्लभगढ़ उप मंडल स्तरीय सचिवालय में मोदी कार्यकाल  के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का लोकार्पण पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा ने किया।

इस दौरान उनके साथ विधायक सतीश फागना, भाजपा जिला फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह छोकर, एसडीएम मयंक भारद्वाज सहित स्थानीय पार्षद गण और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनी में 11 साल के अवधि में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं को दर्शाया गया।

प्रदर्शनी के माध्यम से उपमंडल स्तरीय सचिवालय में आने वाले लोगों को भी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। इस मौके पर पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद रवि भगत, पार्षद किरण बाला, पार्षद गायत्री देवी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like