मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग : विपुल गोयल
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा भव्य ‘प्रोफेशनल मीट’ का किया आयोजन
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित ‘प्रोफेशनल मीट’ का आयोजन सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य समाज के प्रोफेशनल वर्ग — जिसमें अधिवक्ता, डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षाविद, उद्यमी, खिलाड़ी,पत्रकार,व्यावसायी और अन्य बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप से अवगत कराना था। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों से जुड़े सैकड़ों प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने भाजपा सरकार के 11 वर्षों के सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने की। मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और बडख़ल विधानसभा से विधायक धनेश अदलखा उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने भारत की सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए पिछले 11 वर्षों के शासन को स्वतंत्र भारत का स्वर्णिम काल बताया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष, मोदी जी ने भारत में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। यह 11 वर्ष केवल प्रशासनिक उपलब्धियां नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव और वैश्विक मंच पर भारत की पुन: प्रतिष्ठा का कालखंड है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है। आने वाला समय मोदी जी के विकसित भारत विजऩ को साकार करने का है। पिछले 11 वर्षों में 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया, जिसकी पुष्टि स्वयं विश्व बैंक द्वारा की गई है।
यह भी पढ़ें
भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आने वाले वर्षों में शीर्ष तीन में शामिल होने की दिशा में अग्रसर है। बडखल से विधायक धनेश अदलखा ने कहा: 2014 में जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, तभी से राष्ट्र पुनर्निर्माण का नया युग प्रारंभ हुआ। यह 11 साल ‘संकल्प से सिद्धि’ की यात्रा है। मोदी जी समाज के हर वर्ग गरीब महिला युवा और किसान सबको मजबूत करने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष – भारत के नव निर्माण की मजबूत नींव हैं। प्रधानमंत्र् नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जिस तेज़ गति से प्रगति की है, वह विश्व इतिहास में एक नई मिसाल के रूप में दर्ज की जा रही है।
आज भारत विश्व की सबसे तेजी से आगे बढऩे वाली अर्थव्यवस्था है। आज पूरे विश्व में मोदी का डंका बज रहा है। श्री पंकज पूजन ने कहा कि वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, शिक्षक और अन्य प्रोफेशनल राष्ट्र निर्माण के स्तंभ हैं और 2047 विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी प्रोफेशनल की भागीदारी अहम है। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगडा, मनोज वशिष्ठ, राज मदान, संदीप शर्मा, माधव रावत, मनीष द्विवेदी, गरिमा आहूजा, नरेन्द्र जैन, सीमा भारद्वाज, पुनीता झा, पार्षद गण, प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में आर एस गांधी, पी पी सिंह , मनोहर भल्ला , राजीव गिरधर , नीरज चावला, डी सी गर्ग , संजय बतरा , अनिल पाराशर , मनोज पंडित , के के जैन , मित्रपाल , मूलचंद मित्तल , सीए संतोष गुप्ता, हरीश मंगला, विमल खंडेलवालआदि बुद्धिजीवी वर्ग के सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे ।