18 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यमंत्री राजेश नागर को कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

फरीदाबाद।  हरियाणा सरकार की बेरुखी तानाशाही और शोषण के खिलाफ नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आवाहन पर आज नगर निगम के हजारों कर्मचारियों ने राज्य मंत्री राजेश नागर के भतोला गांव ग्रेटर फरीदाबाद स्थित आवास का किया घेराव कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों का सोंपा ज्ञापन। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने राज्य मंत्री राजेश नगर के समक्ष कर्मचारियों की मांगे उठाते हुए कहा कि सरकार की दया की जरूरत नहीं, काम के पूरे दाम चाहिए ₹2100 की बढ़ोतरी सफाई कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक है। मुख्यमंत्री अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार 27000 रुपए वेतन देने का वायदा करे पूरा। तथा सफाई कर्मचारियों के खाली पदों पर पक्की भर्ती करे सरकार । श्री शास्त्री ने मंत्री के समक्ष सफाई अभियान के नाम पर सफाई कर्मचारियों के किये जा रहे शोषण पर भी तीखे सवाल करते हुए कहा कि बगैर सफाई कर्मचारियों की संख्या पूरी किए बिना। तथा सफाई  उपकरणों  व सुरक्षा उपकरणों के बिना सफाई अभियान जनता के साथ धोखा और सफाई कर्मचारियों का शोषण साबित हुआ है ।राज्य मंत्री राजेश नागर ने मुख्यमंत्री से बात कर मांगों का समाधान करवाने का आश्वासन दिया इसके बाद ही कर्मचारी मंत्री आवास से वापस लौटे। प्रदर्शन का नेतृत्व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के अलावा संघ के उपमहासचिव सुनील चिंडालिया, राज्य सचिव अनूप चंडालिया, उपाध्यक्ष कमला, जिला प्रधान दिलीप बोहत, सचिव अनिल चंडालिया व सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहर, वरिष्ठ उपप्रधान श्री नंद ढाकोलिया, सचिव महेंद्र कुरिया, कोषाध्यक्ष जितेंद्र छाबड़ा, ज़ोन प्रधान राजवीर, नरेश भगवाना, दर्शन सोया, व बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण शर्मा, इलेक्ट्रिशन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान शिवकुमार, इंजीनियरिंग यूनियन के प्रधान वीर सिंह तेवतिया ने किया प्रदर्शन में नगर निगम के हजारों कर्मचारी उपस्थित थे सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का आक्रोश देखते ही बनता था हाथों में काले झंडे उल्टी झाड़ू मागों की तख्तियां और थाली बजाकर मंत्री के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया।

You might also like