संघ में अट्टू विश्वास रखने वाले प्रतिनिधियों को चुनाव लडऩे की होगी अनुमति : नरेश शास्त्री

नगरपालिका चुनाव को लेकर 21 पदों के लिए नामांकन पत्र भरे गए

फरीदाबाद।  नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम गुरुग्राम कर्मचारी यूनियन के 11 जुलाई को मतदान द्वारा होने वाले चुनाव  के लिए आज पुराना नगर निगम कार्यालय सिविल लाइन यूनियन कार्यालय में 21 पदों के लिए नामांकन पत्र भरे गए । नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान व चुनाव अधिकारी नरेश कुमार शास्त्री व  संघ के उप महासचिव सह चुनाव प्रभारी सुनील चंडालिया ने  सभी पदों के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र लिए उन्होंने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच 25 जून को, की जाएगी तथा 26 जून को नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है।

शास्त्री व चंडालिया ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के संविधान के अनुसार पैनल बनाकर 21 पदों पर मतदान द्वारा चुनाव करवाया जाएगा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। जिसमें कैलाश सांगलिया व उसके पैनल में शामिल अन्य 20 पदाधिकारी शामिल है, तथा बसंत कुमार के पैनल में भी 20 पदाधिकारी शामिल है, इसके अतिरिक्त राजू ने केवल प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान व चुनाव अधिकारी नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के संविधान के अनुसार संघ में अटूट विश्वास रखने वाले प्रतिनिधियों को ही चुनाव लडऩे की अनुमति होगी मतदान में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के सदस्य ही भाग ले सकेंगे। श्री शास्त्री ने बताया कि 11 जुलाई को मतदान करवाया जाएगा। मतदान का समय प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी चुनाव में हिस्सा ले और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

You might also like