सावन माह में मंदिर में की जाएगी विशेष पूजा अर्चना : डा. राजेश भाटिया

मंदिर के प्रधान ने बैठक कर तैयारियों का लेकर सदस्यों से किया विचार विमर्श

फरीदाबाद। श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में सावन माह को लेकर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने आज एक बैठक का आयोजन किया और मंदिर कमेटी के सदस्यों से विचार विमर्श किया। राजेश भाटिया ने बताया कि सावन माह की शुरुआत से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाएगी और मंदिर कमेटी द्वारा इसको लेकर विशेष तैयारियां की गई है।

उन्होंने कहा कि सावन माह में मंदिर में सुबह व शाम के समय विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाएगा ताकि समाज में सुख-समृद्धि का आगमन हो। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में सावन माह में भगवान भोले नाथ की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरु हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस माह में जो श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान भोले शंकर की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामना बाबा पूरी करते है।

You might also like