नाराज नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने किया आंदोलन का ऐलान

फरीदाबाद। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मीटिंग का नहीं दिया समय नाराज नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने किया आंदोलन का ऐलान। आन्दोलन के प्रथम चरण में मीटिंग का समय न देने, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी व ऑनलाइन हाजिरी लगाने के विरोध में 29 जुलाई को सभी पालिका, परिषदों, नगर निगमो व फायर के कर्मचारी काले बिल्ले लगा कर करेंगे प्रदर्शन। आगामी 20 व 21 अगस्त को करेंगें क्रमिक भूख हड़ताल।

यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ आन्दोलन के दूसरे चरण में सरकार के सभी विधायकों को 10 व 11 सितम्बर को ज्ञापन देगा, 26 सितम्बर को जिला उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए  जाएंगे। यदि सरकार ने इसके बाद भी पालिका परिषद निगमों व फायर के कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा और प्रदर्शन के मंच से हड़ताल का ऐलान करेंगे। गौरतलब है,

कि नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की राज्य कमेटी की बैठक कल देर साय नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक के बाद संघ राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री  ने आंदोलन का ऐलान किया।इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड़ महासचिव मांगेराम तिगरा मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण अग्निशमन विभाग के प्रधान व संघ के राज्य उप प्रधान राजेंद्र सिंह उप प्रधान राजेश बागड़ी कोष अध्यक्ष महेंद्र सिंह संगेलिया उप महासचिव सुनील चंडालिया उपस्थित रहे।
नरेश शास्त्री ने कहा कि हम सभी को साथ लेकर कर्मचारियों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे।

इस अवसर पर बैठक में सुखदेव सिंह, बिशन सिंह, सुशीला देवी, कमला, परसोत्तम दानव, परस राम, मदन, अनूप चंडालिया सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You might also like