स्कूलों के सुरक्षा ऑडिट व उनकी जर्जर बिल्डिंग व कमरों को लेकर मंच हाईकोर्ट में दायर करेगा याचिका,
आरटीआई लगाकर डीईओ ऑफिस से मांगी ऐसे स्कूलों की लिस्ट, स्कूलों की मैनेजमेंट कमेटी, पार्षद,सरपंच से भी जानकारी देने की अपील की
faridabad: स्कूलों के सुरक्षा ऑडिट व उनकी जर्जर बिल्डिंग व कमरों को लेकर हरियाणा अभिभावक एकता मंच, ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन आईपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट अग्रवाल के माध्यम से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगा। मंच के लीगल सेल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ओपी शर्मा व लीगल एडवाइजर एडवोकेट
बीएस विरदी ने कहा है कि मंच की ओर से डीईओ ऑफिस में एक अगस्त को एक आरटीआई लगाकर जिले के दोनों शिक्षा ब्लॉक बल्लभगढ़ व फरीदाबाद के उन प्राइमरी, मिडल,
यह भी पढ़ें
हाईस्कूल व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की लिस्ट मांगी है जिनकी बिल्डिंग कमरे चारदीवारी कंडम व जर्जर हैं। इन स्कूलों के प्रिंसिपल व हेडमास्टर ने जिस पत्राचार के द्वारा बिल्डिंग व कमरों के कंडम व जर्जर होने की सूचना व जानकारी ब्लाक व जिला शिक्षा अधिकारी को दी है उस सभी पत्राचार की व उस पर शिक्षा विभाग ने क्या उचित कार्रवाई की है उसकी भी सूचना व जानकारी मांगी है।
मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व प्रदेश सरंक्षक सुभाष लांबा ने स्कूलों की मैनेजमेंट कमेटी,पार्षद,सरपंच,शिक्षाविद व समाजसेवी विशिष्ट जनों से अपील की है कि छात्र हित में जनहित के इस कार्य में वे मंच की मदद करें। अपने क्षेत्र के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की कंडम व जर्जर बिल्डिंग व कमरों की साफ फोटो व वीडियो स्कूल के नाम के साथ मुख्यमंत्री को उनके मेल पर भेजें इसके अलावा उसको मंच के WhatsApp No. 9810499060 पर भी हाईकोर्ट में दायर की जाने वाली याचिका में मदद के लिए भेजें ।
