जैसे मां जीवन देती हैं वैसे ही पेड़ जीवन बचाते हैं: मनीष चौधरी

फरीदाबाद। भाजपा ग्रेटर फरीदाबाद के मंडल उपाध्यक्ष मनीष चौधरी ने अपने जन्मदिन को इस बार कुछ अलग और सराहनीय तरीके से मनाया। सेक्टर-86 स्थित ओमेक्स हाइट्स सोसायटी में उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर वार्ड-35 के पार्षद सचिन शर्मा, मनोनीत पार्षद प्रियंका बिष्ट बुधानी, एडवोकेट मुक्ता राव (मेंबर, यादव महिला महासभा), पावन शर्मा, अनुज त्यागी, सामाजिक कार्यकर्ता किरण शर्मा (जो गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही हैं), और कई बच्चों ने मिलकर छायादार पौधे लगाए।

मनीष चौधरी ने कहा कि मेरा जन्मदिन इस बार केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व को नमन करने का अवसर बना। जैसे मां जीवन देती हैं, वैसे ही पेड़ जीवन बचाते हैं। इसीलिए मैंने आज अपनी मां के नाम पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाए, ताकि जन्मदिन सिर्फ व्यक्तिगत खुशी नहीं, बल्कि धरती मां के प्रति कर्तव्य भी बन जाए।

पार्षद सचिन शर्मा ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक पेड़ लगाने की पहल नहीं, बल्कि अपनी मातृभूमि और पर्यावरण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। प्रियंका बिष्ट बुधानी ने कहा कि यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा संदेश है। माँ के नाम लगाया गया हर पौधा एक स्थायी स्मृति बनकर हमारी भावनाओं को प्रकृति से जोड़ता है।

You might also like