फरीदाबाद। विश्व सीनियर सिटीजन डे के अवसर पर वीरवार को मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में एक्यूप्रेशर चिकित्सा का निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया। इस कैम्प में थैरेपिस्ट कल्पना गुप्ता ने एक्यूप्रेशर और मैग्नेटिक थेरेपी के माध्यम से 24 वरिष्ठ नागरिकों का उपचार किया।
यह भी पढ़ें
मरीजों को साइटिका, कमर दर्द, कंधे व घुटनों के दर्द, अस्थमा जैसी समस्याओं से राहत प्रदान की गई। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के बारे में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कैम्प में रेखा गुप्ता और भूपेंद्र कुमार ने सहायक की भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, क्षेत्र प्रबंधक मदनलाल मोदी, परमेश्वरी कासवान, गोविंद वर्मा, मीनाक्षी बंसल और भीम सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों से लाभ पहुंचाना रहा।
