आरडब्ल्यूए सेक्टर 37 द्वारा नवनियुक्त ग्रीवेंस मेंबर राहुल यादव का स्वागत
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में ग्रीवेंस मेंबर नियुक्त होने के उपलक्ष्य में आरडब्लूए सेक्टर 37 के प्रधान आईडी शर्मा एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया स्वागत एवं अभिनंदन। राहुल यादव अपने स्वागत समारोह के लिए सेक्टरवासियों का दिल से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अपार भावनाओं का क्षण है। यह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि मेरे कंधों पर समाज की अपेक्षाओं और विश्वास का दायित्व भी है।
यह भी पढ़ें
राहुल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी सेक्टरवासी मेरा परिवार हैं। आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। यह मुझे निष्ठा व ईमानदारी से जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए सेक्टर 37 की वरिष्ठ उप प्रधान आशा शर्मा ने कहा कि राहुल यादव हमारे परिवार का बच्चा है। उन्हें इस क्षेत्र की सभी समस्याओं की जानकारी हैं।
अब सरकार में जनता का प्रतिनिधि बनकर उन तमाम समस्याओं का समाधान करना और सरकार – जनता में समन्वय स्थापित करना राहुल यादव की नैतिक जिम्मेवारी है। हम सभी साथ रहेंगे और मिलकर समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए प्रधान आई डी शर्मा, बी.बी. शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान महाशिव मंदिर सभा सेक्टर 37,आशा शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान आरडब्ल्यूए, रमेश चंद्र शर्मा, समाजसेवी, प्रवीण चौहान, उप प्रधान आरडब्ल्यूए सेक्टर 37 विशेष रूप से उपस्थित रहे।
