सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत से उनके दिल्ली निवास पर मिले थैलासीमिया ग्रस्त बच्चे

फरीदाबाद। आज थैलासीमिया ग्रस्त बच्चे व फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया संस्था के सदस्य कंगना रनौत से मिलने उनके निवास स्थान दिल्ली गए। उनको 22 सितम्बर को होने वाले विशाल रक्तदान शिविर व जागरूकता अभियान के लिए उनको निमंत्रित किया जिसको उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया व् साथ ही आस्वस्त किया वो बच्चो के लिए आकर रक्तदान भी करेगी।

फाउंडेशन के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने कंगना रनौत को थैलेसीमिया के बारे में बताया साथ ही बताया कि कैसे उचित जानकारी से ही थेलासीमिया को रोका जा सकता है, जिसके लिए उन्होंने वादा किया कि  वो संस्था के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलायेगी। जिसके लिए उन्होंने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किये।

संस्था के सदस्य जेके. भाटिया ने कंगना रनौत को बताया कि रोटरी क्लब व इनर व्हील क्लब के सहयोग से आज बच्चों को रक्त आराम से मिल जाता है व दवाइयों की किसी प्रकार की कमी नहीं है जिसको संस्था पूरा कर रही है। बच्चों ने कंगना को बताया कि उनके हर गाने का वो खूब आनंद लेते है। कंगना ने बच्चों के साथ सेल्फी ली, जिस पर बच्चे बहुत ही खुश हुए। आज जो बच्चे मिलने गए उनमे चांदनी, ममता, वंश, राहुल, माणिक, फ़र्ज़िना व अभी शामिल थे।

You might also like